Sunday, September 8, 2024
HomeझरियाJHARIA | स्वयं सहायता समूहों के लोगों ने निकाला शराबरोधी जागरूकता रैली

JHARIA | स्वयं सहायता समूहों के लोगों ने निकाला शराबरोधी जागरूकता रैली

JHARIA | जामाडोबा पटिया पंचायत में स्वयं सहायता समूह एचएसजी के सदस्यों की माध्यम से गुरुवार को शराबरोधी अभियान पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली में लगभग 75 स्वयं सहायता समूहों के लोगो ने भाग लिया। इस समूह के द्वारा क्षेत्र में शराब के साथ अन्य नशीला पदार्थ के सेवन छोड़ने के बारे में लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। समूह लोगो ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान से लोग जागरूक होंगे तथा घरेलू हिंसा पर काबू पाया जा सकेगा। इसके अलावा परिवार के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रैली के दौरान मैनेजर कम्युनिटी डेवलपमेंट के मैनेजर बिपिन सिंह चौधरी, सामुदायिक विकास प्रबंधक बृज किशोर सिंह, राहुल कुमार, शांति देवी, सुनीता देवी, सुमिता देवी और गीता देवी सहित अन्य अधिकारी के अलावा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023