DHANBAD | राजद ओबीसी प्रकोष्ठ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

DHANBAD | सोमवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन एवं कंबाइंड बिल्डिंग में महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर नमन और याद किए। माल्यार्पण में जिला सचिव मो. समीर अंसारी, प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही, ओबीसी विंग प्रदेश महासचिव सत्येंद्र कुमार, युवा प्रदेश महासचिव लखपति सिंह, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष इकराम उल हक, वरिष्ठ नेता वीरू सिंह,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *