नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी चेकिंग

धनबाद: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन ने आज रेलवे, सीआईएसफ, जीएसटी, एक्साइज, इनकम टैक्स, कस्टम, बैंक सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान धन-बल का उपयोग नहीं हो, यह सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। मतदाताओं के बीच शराब या कैश बांटना, प्रलोभन के लिए कोई भी वस्तु फ्री में देना, डराना या धमकाना, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना इत्यादि पर जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। बैठक में सभी बैंक को वैसे संदिग्ध बैंक अकाउंट, जिसमें चुनाव के दौरान अचानक बड़ी राशि का ट्रांजेक्शन हो रहा है, पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन, नेशनल हाईवे, बस स्टैंड, इंटर स्टेट बॉर्डर, जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

4 thoughts on “नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगी चेकिंग

  1. It’s like you wrote the book on it or something. Hit me up! This information is magnificent. I enjoyed your post. Thank you.

  2. You are obviously very knowledgeable. Great post! It’s like you wrote the book on it or something. I am really beyond blown away, I have to tell you. I tried Google Marketing. I am suprised by the news and I can’t help but to wonder how it could affect everyone involved . I enjoyed reading what you had to say. Good job on this article! Great post! I truly appreciate this post. I was riding my bike on Saturday when I discovered this. Hit me up! You’ve made my day! Thx again. This information is magnificent. I enjoyed reading what you had to say. It’s like you wrote the book on it or something. You must be really proud of the work you’ve done here.

  3. I’ve been following you for a while now and I really like the changes you’ve made to your website. You are obviously very knowledgeable. This goes completely against almost everything I’ve thought so far however, I am going to do it and I’ll let you know what happens. I enjoyed your post. Thank you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *