BOKARO | जिंंदा जलाई गई महिला का ईलाज के दौरान मौत

BOKARO | बोकारो ज़िले के रितुडीह में एक महिला को भीड़ ने आज जिंदा जला दिया। जलने से महिला अनीसा परवीन की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। मामला जमीन विवादक से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक भीड़ में 20 – 25 लोग शामिल थे। महिला को केरोसिन तेल छिड़कर जलाया गया। मृतक महिला माराफारी क्षेत्र के बांसगोरा की रहने वाली थी। हादसे में महिला का शरीर 80-90 फीसदी जल गया था। महिला का नाम अमीषा परवीन बताया जाता है।
25 लोग थे हमले में शामिल
जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला अपने घर में नहीं थी। इसी समय 20-25 की संख्या में लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। इसमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। महिला को घर में नहीं पाकर भीड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के बाद महिला अपने घर पहुंची तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती इससे पहले ही भीड़ ने उस पर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पहुंचा उसका बेटा मुजीब अली भी जल गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “BOKARO | जिंंदा जलाई गई महिला का ईलाज के दौरान मौत

  1. Hi everyone! Play at qq777bdt.net – trusted gambling site. Get welcome taka. Visit now and win real money. Enjoy!

  2. Salam bhai! Try qq777n.com – the best casino in Bangladesh with big bonuses. No deposit needed. Visit the site and start playing. Enjoy the game!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *