
DHANBAD | जिला परिषद मैदान में पिछले 5 वर्षों से बंगाली कल्याण समिति द्वारा मनाए जा रहे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता की पत्नी मिली दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर की. पंडाल उद्घाटन के बाद समिति द्वारा झारखण्ड की लुप्त होती सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय बच्चों ने करमा की पारंपरिक नृत्य और पुरुलिया से आये ग्रुप ने छउ नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में मौजूद समिति के अध्यक्ष सुजाता रंजन ने कहा कि जिला परिषद मैदान में बंगाली कल्याण समिति द्वारा दुर्गापूजा पिछले 5 वर्षों से किया जा रहा है. लेकिन इस वर्ष सबसे खास यह है कि पंडाल का डेकोरेशन सहित सम्पूर्ण पूजा महिला समिति द्वारा आयोजित की जा रही है. उद्घाटन समारोह में डॉ सरिता शुक्ला दास, डॉ गायत्री सिंह, डॉ यूएस प्रसाद, डॉ मधु चंदा गुहा, समिति की सचिव मधुमिता विश्वास, कोषाध्यक्ष संगीता गांगुली, रूमा घोष सहित दर्जनों भक्त उपस्थित थे


andaverred that he was killed by the direct order of a British officer,銈炽偣銉椼儸 銈ㄣ儹 銇?/a>who came to the door with some of the guard.