Sunday, September 8, 2024
HomeझरियाJHARIA : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

JHARIA : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

झरिया। कार्तिक पूर्णिमा व दीवा दिपावली को लेकर सोमवार को अहले सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिला पुरुषों व यूवतियों के साथ साथ छोटे बड़े नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया गंगा स्नान। वहीं कोयलांचल के पावन नदी दामोदर में सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जंहा स्नान करने के बाद सर्व प्रथम भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का काम किया। तत्पश्चात नदी स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि शांति के कामना करते हुए अथा संभव लोग दान पुण्य कर अपने को कृतार्थ किया। वेदों व पुराणों की माने तो चतुर मास की समाप्ति होते ही कार्तिक माह की अपनी एक अलग ही पहचान है इस माह के अखरी दिन पूर्णिमा को स्नान करने का अलग ही महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पहले प्रातः काल स्नान कर पूजा अर्चना करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और लोगों की मनवांछित फल मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023