Sunday, September 8, 2024
HomeचिरकुंडाCHIRKUNDA : विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व बीसीसीएल...

CHIRKUNDA : विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह व बीसीसीएल महाप्रबंधक के बीच हुई वार्ता

DHANBAD : बुधवार को जनता श्रमिक संघ क्षेत्र संख्या 12 के द्वारा विभिन्न मांगो एवं मुद्दों को लेकर बीसीसीएल चिरकुंडा महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद के साथ चिरकुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुई। जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने रागिनी सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय सचिव शफिर रहमान खान ने विभिन्न मुद्दों और मांगो के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन किया। बैठक में रागिनी सिंह और शामिल अन्य लोगो ने क्षेत्रीय महाप्रबंक से मजदूर हित में सभी मांगो को पूरा करने की मांग की जिस पर सहमति जताते हुए महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद ने सभी मांगो और मुद्दो पर अपनी सहमति जताते हुए विचार विमर्श कर सभी के निष्पादन कर लेने का भरोसा दिलाया वही इस वार्ता में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, केंद्रीय सचिव पी एन पांडेय, अखिलेश राय , प्रताप गोराई, धर्मेंद्र राउत, शमीम अंसारी, धीरज सिंह, सुमित सिंह, आसिफ खान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023