धनबाद: दिनांक 17 जनवरी 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में सिंदरी विधानसभा अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा गांव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी जी के धनबाद आगमन कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर सिंदरी विधानसभा के मुकुंदा गांव में सभा की गई एवं पदयात्रा कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया किया गया। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी उपस्थित थे!

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा की धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों के बूथ स्तर तक संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने का संकल्प लिया है,संगठन सशक्तिकरण को लेकर जिला के सभी विधानसभा में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत माननीय राहुल गांधी जी के धनबाद आगमन की तैयारी को लेकर आज सिंदरी विधानसभा के बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा गांव मे सभा व पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त पदयात्रा कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद के कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया! मौके पर उपस्थित सैकड़ो महिलाओं पुरुषों ने भागीदारी लेकर सभी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आश्वासन दिया!
आगे श्री सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अहम है,हम सभी कांग्रेसजनों को एक जूटता के साथ चुनाव की तैयारी में लग जाने की दरकार हैं!
आगे श्री सिंह ने कहा कि देशहित में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है,देश में बड़े-बड़े उद्योग कल कारखाने कोलियारियों एवं बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर लोगों के जीवन और जीविका के लिए विभिन्न संस्थाओं में रोजगार की व्यवस्था के साथ कांग्रेस पार्टी ने देश में एक मजबूत नींव रखने का काम किया है!
आगे कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,मोदी सरकार ने देश को एक चरागाह एवं प्रयोगशाला बनाने का काम किया है,बीजेपी के हर फैसले से आम जनता परेशान एवं त्रस्ट हैं,इनके नोटबंदी से जनता परेशान,लॉकडाउन से मजदूर परेशान,जीएसटी से व्यापारी परेशान,कृषि कानून से किसान परेशान,अग्निवीर से युवा परेशान और हिट एंड रन से ड्राइवर परेशान इनका अभी तक का सभी प्रयोग विफल साबित हुआ है,आज मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति दयनीय होने के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है,महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ देश की संपत्तियों को चंद् पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर रही है,देश में लोग मोदी के चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी!
आगे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है,भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों लाख लोग जुड़े और राहुल जी के यात्रा का समर्थन किया,राहुल गांधी जी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था,सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है,उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी,यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है,संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है!आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है!
आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो न्याय यात्रा संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में धनबाद प्रवेश करेगी,उक्त कार्यक्रम की तैयारी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ जुट गई है और राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को धनबाद में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी!
मौके पर बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ईदु अंसारी, संतोष कुमार मोदक, धनेशवर सिंह, मनोज मोदक, राजु बाउरी खगेंद्र मोदक अर्जुन गोराई, मदन गोराई, सुभाष महतो उमेश भूईया, सुनिल रवानी, अशोक कर्मकार, विनय महतो, दारू भुईया, पप्पू निशाद, सुधन महतो, खेदानत मोदक उपस्थित थे!

Hey folks!
I recently found https://995bdt1.com/
This is a fresh gaming site called 995BDT.
No deposit needed with daily rewards.
Works on mobile and PC.
Just click the link and start playing.
Good luck!
Hey friends! Check out qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. Get welcome taka. Open the site and play slots. Good luck!
Hi bhai! Try qq777n.com – trusted casino site with big bonuses. No deposit needed. Visit the site and start playing. Have fun!