DHANBAD : भारत न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला कांग्रेस विस्तारित कमिटी की बैठक

धनबाद: दिनांक 16 जनवरी 2024 को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान, धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर स्वामी सहजानंद सरस्वती ट्रस्ट में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी विस्तारित कमिटी की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुशासन समिति के चैयरमेन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे, बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया! बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि देश को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए अहम है,हम सभी कांग्रेसजनों को एक जूटता के साथ चुनाव की तैयारी में लग जाने की दरकार हैं! आगे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी जी का धनबाद आगमन हो रहा है राहुल गांधी जी की आने की खबर सुनकर पूरे कोयलांचल के कांग्रेसियों में उत्साह हैं और सभी कांग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम को सफल लोग ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों लाख लोग जुड़े और राहुल जी के यात्रा का समर्थन किया राहुल गांधी जी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है! आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण रूप से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध है!
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय दुबे,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चैयरमेन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत माननीय राहुल गांधी जी का धनबाद की धरती में आगमन पर पूरे कोयलांचल के कांग्रेसियों में उत्साह है राहुल गांधी जी ने जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा के लगभग 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया,उसी रूप में लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो छोटा राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी यह यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र को बचाने के साथ-साथ संविधान को बचाना है देश में आर्थिक संकटों से जूझ रही गरीब असहायों की आवाज को उठाने के साथ-साथ देश में प्रेम भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने के काम की जाएगी! आगे उन्होंने राहुल गांधी जी के धनबाद कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया!
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षता,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चैयरमेन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,मदन महतो शमशेर आलम मनोज यादव आमिर हाशमी दुर्गादास राम गोपाल भूवानिया राजेश्वर सिंह यादव योगेंद्र सिंह रोगी नवनीत नीरज लक्ष्मण तिवारी दिनेश यादव प्रोफेसर टीपी पांडे अशोक प्रकाश लाल इरफान खान चौधरी अक्षयवर प्रसाद महेंद्र दुबे सरफराज आलम देवेंद्र कुमार सुंदर यादव संतोष चौधरी जावेद राजा जितेश सिंह राजेश राम पप्पू कुमार तिवारी राजू दास अवधेश पासवान बबलू दास दिनेश सिंह संजय जयसवाल डीके सिंह गोपाल कृष्ण चौधरी अजय कुमार पप्पू पासवान इम्तियाज अली मनोज हाड़ी, जयप्रकाश चौहान मृत्युंजय सिंह गैरूल हसन रंजीत पांडे डीएन यादव लगन देव यादव शहजादा हुसैन पिंटू तुरी दिलीप मिश्रा लाल बाबू यादव धर्मवीर सिंह राहुल राज दीपक सिंह प्रसाद निधि रीता अरोरा आशीष सिन्हा गुडिया देवी पूनम देवी बबिता शर्मा सुनिता देवी राहुल महतो सत्यानंद पांडे रमेश राय मोहन महतो मोहम्मद मसूद आलम अनु पासवान कामता पासवान दयाल महतो वीरेंद्र बहादुर सिंह धर्मवीर सिंह पूर्णेन्दु सिंह कृष्णा वर्मा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे!

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “DHANBAD : भारत न्याय यात्रा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जिला कांग्रेस विस्तारित कमिटी की बैठक

  1. Salam bhai! Play at qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. Free bonus on signup. Visit now and win real money. Have fun!

  2. Hello guys! Play at qq777n.com – trusted casino site with real money games. Get welcome bonus. Just click the link and win real money. Good luck!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *