Thursday, September 19, 2024
Homeधनबादआयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा संपन्न | सत्र 2024-26 के...

आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा संपन्न | सत्र 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी का हुआ चयन

ललित कुमार झुनझुनवाला बने अध्यक्ष, संयुक्त सचिव के पद पर विकास गुप्ता व श्याम कुमार पसारी का हुआ चयन

धनबाद। आयकर बार एसोसिएशन की 56वीं वार्षिक आमसभा होटल कोल कैपिटल, धनबाद में संपन्न हुई। इस आम बैठक में सत्र 2024 से 2026 के लिए नई कार्यकारनी का चयन चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार पटनिया एवं रामविलास गोयल के देखरेख में सर्वसहमति से संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष के लिए ललित कुमार झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष भारतेश सापडिया, सचिव मनीष कुमार पसारी, कोषाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्याम कुमार पसारी एवं विकास गुप्ता का चयन हुआ। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य में मनोज कुमार अग्रवाल, अमित डालमिया, विवेक पसारी, नितिन हडोदिया, दीपक वर्मा, रोहित चौधरी, गोपाल शर्मा, कुंदन सिंह, सुमित सुल्तानिया, विवेक अग्रवाल एवं पंकज केजरीवाल भी मनोनीत किए गए।

उक्त आमसभा में वार्षिक प्रतिवेदन सीए श्याम पसारी ने प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सीए विनय अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 का आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अतिरिक्त 2024 25 के लिए आकेक्षक के तौर पर श्याम शाह को सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

कार्यक्रम में एक्सिस म्युचुअल फंड एवं दी वे कैपिटल के द्वारा म्युचुअल फंड के लाभ बताए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित झुनझुनवाला एवं सचिन श्री मनीष पसारी ने आगामी वर्षों में नए सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी, बड़े एवं छोटे सेमिनार के माध्यम से सदस्यों के विकास एवं ज्ञान की बढ़ोतरी तथा अन्य प्रोफेशनल डेवलपमेंट पर कार्य करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में लगभग 80 सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров on 08-10-2023 | विशेष
888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023