कतरास। दिनांक 17-08-2024 को शहीद मणीन्द्र नाथ मंडल की जयंती मनाई गई। जमुआटांड मणीन्द्र मंडल चौक में शहीद मणीन्द्र नाथ मंडल को झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, झामुमो किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, बाघमारा प्रखंड झामुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, झामुमो वरिष्ठ नेता शिबू मांझी, रामप्रसाद सिंह एवं अन्य नेताओं ने उनके जन्म दिवस पर अपना प्रिय नेता शहीद मणीन्द्र मंडल को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद मणीन्द्र नाथ मंडल की मनाई गई जयंती, दी गई श्रद्धांजलि!
