ADDO Inverter and Battery: एडो और जलाल बैटरी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डीलर मीट का आयोजन

एडो और जलाल बैटरी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डीलर मीट का आयोजन

एडो और जलाल बैटरी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डीलर मीट का आयोजन

ADDO Inverter and Battery ने Dhanbad में डीलर्स के साथ साझा किया नया विज़न

ADDO Inverter and Battery: इनवर्टर और बैटरी निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एडो (ADDO) और कतरास, अंगारपथरा की विश्वसनीय डीलरशिप जलाल बैटरी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ADDO Inverter and Battery Dealer Meet का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तोपचांची स्थित होटल शान-ए-पंजाब में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर जहां ADDO कंपनी के वरीय अधिकारी मौजूद रहे, वहीं धनबाद व आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों प्रतिष्ठित डीलरों की उपस्थिति ने इस आयोजन को खास बना दिया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और सम्मान समारोह से

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद मंच पर उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों और जलाल बैटरी के मालिक मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी द्वारा सभी डीलर्स का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह स्थानीय डीलर नेटवर्क के साथ कंपनी की मजबूत साझेदारी और सराहना का प्रतीक बना।

मंच पर मौजूद रहे ADDO के प्रमुख अधिकारी

कंपनी के Vice President मनीष शर्मा ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरीय राष्ट्र गाण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर कंपनी के मुकेश कुमार सिंह (RSM), किशोर बनर्जी (Service), उपेंद्र कुमार सिंह, मनोज मिश्रा शामिल रहे। इन्होंने इनवर्टर और बैटरियों की बेहतरीन गुणवत्ता, लॉन्ग बैकअप क्षमता, तेज चार्जिंग फीचर और क्षेत्रीय सर्विस नेटवर्क जैसे बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी, जिसे सुनकर डीलर समुदाय ने जमकर तालियां बजाईं।

जलाल बैटरी की मेजबानी में एकजुट हुआ डीलर नेटवर्क

कार्यक्रम में शामिल हुए डीलरों में शामिल थे:
हाशिम ऑटो इलेक्ट्रिक, खेमा करियर्स, डिलक्स बैटरी, मारुति पैलेस, मारुति श्रृंगार, बैटरी वर्ल्ड, के.एम.सी. बैटरी, जी.एम. बैटरी, एक्युरेट पावर बैटरी, शमा बैटरी, संजय बैटरी, अली अहमद ऑटो इलेक्ट्रिक, गोल्डन ऑटो इलेक्ट्रिक, इमरान बैटरी, झारखंड ऑटो इलेक्ट्रिक, न्यू जलाल बैटरी, विश्वकर्मा बैटरी, आर्यन इलेक्ट्रॉनिक्स, ए.के.जी.एन. बैटरी, सूर्य बैटरी, रिज़वान मोटर्स, लवण्या इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार एंटरप्राइज़ेस, शहजाद बैटरी, ज्योति बैटरी सर्विस, धनबाद बैटरी, बैटरी सिटी, अशीर बैटरी, अतुल एंटरप्राइज़ेस, बाबा बैटरी, श्री गणेश ट्रेडिंग, एम. एबा एक्साइड पॉवरपॉइंट, ए.के. एंटरप्राइज़ेस, अजंता बैटरी, बैटरी कॉर्नर, बाबू बैटरी सर्विस, हेमकुंट इलेक्ट्रॉनिक्स, सूरज बैटरी आदि।

Watch Video

एडो बैटरी की खूबियों ने जीता सभी का दिल

कार्यक्रम के दौरान ADDO कंपनी के विशेषज्ञों ने बताया कि एडो बैटरी की विशेषताएं जैसे कि उच्च गुणवत्ता की प्लेट टेक्नोलॉजी, गहरी डिस्चार्ज परफॉर्मेंस, और लंबे समय तक चलने की क्षमता, इसे बाजार में अग्रणी बनाती है। साथ ही, यह स्थानीय मौसम परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन की गई है जिससे यह झारखंड जैसे इलाकों में बेहतर परफॉर्म करती है।

🏁 निष्कर्ष

ADDO और जलाल बैटरी की साझेदारी ने झारखंड में बैटरी उद्योग को दिया नया आयाम

ADDO और जलाल बैटरी की यह संयुक्त पहल न केवल डीलर नेटवर्क को और मजबूत करती है, बल्कि धनबाद और झारखंड क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता और सेवा का भरोसा भी देती है। इस डीलर मीट के माध्यम से जहां कंपनी ने अपने उत्पादों की विशेषताओं को रेखांकित किया, वहीं स्थानीय डीलर्स ने भी एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कंपनी के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।