
धनबाद (वार्ता संभव): धनबाद बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट पद पर खड़े अजय किशोर नारायण उर्फ अजय अम्बष्ठ ने बुधवार को कोर्ट परिसार मीडिया को बताया की गुरुवार को होने वाले चुनाव में उनको अधिवक्ताओं का भारी समर्थन प्राप्त है और इस समर्थन से वे निर्वाचित होते हैं तो एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा जीतने के 1 सप्ताह के अंदर करेंगे। धनबाद बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए हेल्पिंग बॉक्स लगाएंगे जिसमें आए हुए आवेदन का निवारण 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए बार में हेल्पलाइन नंबर जारी करवाने का कार्य करेंगे। बार के अधिवक्ताओं तथा उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे तथा अधिवक्ताओं के लिए जुडिशरी की तैयारी की व्यवस्था किया जाएगा। धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का किसी भी कार्य को हर संभव प्रयत्न कर किया जाएगा।
