वायनाड भूस्खलन: जारी है आफत का जोरदार बारिश, मौत का आंकड़ा 276 पार, 200 से ज्यादा लोग लापता
वायनाड जिला प्रशासन का कहना है कि मारे गए लोगों में 23 बच्चे भी शामिल हैं। अब तक 100 से ज्यादा शवों की पहचान हो चुकी है। वहीं कई मामले ऐसे भी हैं, जहां पूरा परिवार ही तबाह हो गया और अब शवों को लेकर दावा करने भी कोई नहीं आ रहा है। सेना अस्थायी पुल भी बना रही उन इलाकों में सेना अस्थायी पुल भी बना रही है, जहां से संपर्क कट गया है।
