Sunday, September 8, 2024
HomeबलियापुरBALIYAPUR | सड़क दुघर्टना में अजीत सिंह की मौत

BALIYAPUR | सड़क दुघर्टना में अजीत सिंह की मौत

BALIYAPUR | बलियापुर नीचे टोला निवासी व भाजपा नेता सुजीत सिंह के भाई अजीत सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की खबर पाते ही बलियापुर में शोक की लहर दौड़ गई। 52 वर्षीय अजीत कुमार सिंह सिंदरी की ओर से बलियापुर अपने राजदूत बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच प्लस टू हाई स्कूल के पास बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का 1 पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की खबर पाकर मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया खगेन महतो आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023