BARWADDA | जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर रूप से जख्मी

DHANBAD | बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में किसान चौक के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. ट्रक ने उसका दोनों पांव कुचल दिया. ट्रक और बाइक सवार दोनों किसान चौक से लोहार बरवा की ओर जा रहा थे. अचानक ट्रक से बाइक में धक्का लग गया. आननफानन में स्थानीय लोगों ने बरवाअड्डा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर थाना ले आई. घायल के नाम और ठिकाने का पता नहीं चला है.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “BARWADDA | जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, गंभीर रूप से जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *