भाजपा नेता नीलकंठ रवानी ने लगाए एक पेड़ मां के नाम, दिया पौधरोपण का संदेश

राजगंज : झारखंड सरकार द्वारा चिन्हित आंदोलनकारी सह भाजपा नेता नीलकंठ रवानी ने मंगलवार 2 जुलाई को राजगंज मंडल के बुथ संख्या 297 मे एक पेंड माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया ! नीलकंठ रवानी ने कहा कि देश के हर नागरिक को वृक्ष लगाना चाहिए साथ ही कहा कि भाजपा के इस अभियान को आमलोग प्रशंसा कर रहे हैं उन्होंने लोगो से अपने आसपास के इलाके मे पौधा रोपण करने का भी आग्रह किया। नीलकंठ रवानी ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश आगे बढ़ रहा है ओर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई ऐसे कदम उठाये जिनसे देश विकसित एंव प्रभावशाली होगा। नीलकंठ रवानी के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश चन्द्र रवानी , महिला मोर्चा के महामंत्री शांति देवी ने भी पौधा रोपण किया। मौके पर सावित्री देवी , किशोर चन्द्रवंशी , मंटु रवानी , गंगाधर रवानी उपस्थित थे।