LokSabha Election 2024: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन तैयार:धनबाद उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा होने के बाद पत्रकार वार्ता कर मीडिया से कहा कि धनबाद में 29 अप्रैल 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई 2024 रहेगी। 7 मई 2024 को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं 9 मई 2024 को उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। उन्होंने कहा कि धनबाद में 25 मई 2024 को मतदान किया जाएगा। 4 जून 2024 को मतगणना की जाएगी तथा 6 जून 2024 को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

एओजीएसबीजे व डीएसओजी के अधिवेशन का हुआ शानदार आगाज,गोविंदपुर का वेडलॉक ग्रीन रिसोर्ट चिकित्सकों से हुआ गुलजार

डॉ नेहा ने बताया कि 17 मार्च को अधिवेशन में एफओजीएसआई के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ जयदीप टैंक बतौर मुख्‍य अतिथि भाग लेने आ रहे हैं। इनके अलावे सम्मानित अतिथि के तौर पर एफओजीएसआई के सचिव डॉ माधुरी पटेल भाग लेंगी, जो उपरोक्त थीम पर अपना व्याख्‍यान देंगे।

धनबाद कोयलांचल को गौरवान्वित करेगा एओजीएसबीजे का वार्षिक अधिवेशन, 16 से 17 मार्च तक चिकित्सकों से गुलजार रहेगा गोविंदपुर का वेडलॉक रिसोर्ट

मीडिया प्रभारी डॉ शिवानी झा ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि‍ धनबाद सोसाइटी ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनोकोलॉजी (DSOG) के द्वारा (16 से 17 मार्च 2024) को AOGSBJ (Association of Obstetrics & Gynaecology Society of Bihar and Jharkhand) का दसवां वार्षिक अधिवेशन एवं  Dhanbad Society of Obstetrics & Gynecology (DSOG)  का पांचवा वार्षिक अधिवेशन कोयलांचल की धरती वेडलॉक रिसोर्ट (गोविंदपुर) धनबाद में हो रही है।

बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ धरना पर बैठे पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, किया जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग

न्याय नहीं मिला तो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष होगा प्रदर्शन:संतोष सिंह धनबाद। रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर विगत 14 दिन…

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से प्रभावित होकर समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी थामा कांग्रेस का हांथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने माला पहनकर किया स्वागत

सर्वप्रथम सदस्यता ग्रहण करने पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने वीरेंद्र सिंह चंद्रवंशी सहित उनके समर्थकों को माला पहनकर स्वागत किया साथ ही अपने वक्तव्य में कहा चुनावी वर्ष होने के नाते सभी प्रबुद्ध वर्ग कांग्रेस के नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं श्री चंद्रवंशी एक सामाजिक एवं कुशल राजनीतिक कार्यकर्ता हैं

Dol Mahotsava : चंदन स्टूडियो ने राजेंद्र सरोवर में आयोजित की दोल उत्सव, बंगाली सांस्कृतिक का अद्वितीय पर्व

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सिंफर के पूर्व निदेशक एवं लिंडसे क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिंहा एवं उनकी पत्नी क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य शर्मिला सिंहा ,धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं उनकी पत्नी विणा अग्रवाल उपस्थित थी, साथ ही बीबीएमकेयू के बांग्ला विभागाध्यक्ष शर्मिला बनर्जी, आर्ट एंड कल्चर के हेड ताप्ती चक्रवर्ती, बंगाली कल्याण समिति के सचिव कंचन दे, बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य, वार्ड नंबर 25 के पार्षद प्रिया रंजन, कवि तपन राय, दुर्गा मंदिर रिलिजियस चैरिटेबल ट्रस्ट से बरनाली सेनगुप्ता, झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति से रीना मंडल, हेमंत मंडल, व अन्य उपस्थित थी।

Petroleum Association Ko Finance Minister Ka Bharosa : बिहार की तरह झारखंड में भी बिक्री कर विभाग से मिलेगी मुक्ति, बकाया का जल्द मिलेगा भुगतान, वैट पर भी होगा पुनर्विचार

वित्त मंत्री से पंप मालिकों की यह शिकायत थी कि सरकारी स्तर पर उनसे तेल तो लिए जाते हैं, लेकिन ना करेंट राशि का भुगतान समय पर किया जाता है और न हीं बकाया राशि का भुगतान किया जाता है. इस पर वित्त मंत्री ने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि सरकार के स्तर पर तो सभी जिलों को उनके डिमांड के अनुसार पैसा भेजा जा रहा है, फिर भुगतान क्यों नहीं हो रहा है. इसके लिए उन्होंने संगठन से कहा कि वह अब तक बकाया की सूची उपलब्ध कराए.भुगतान उन्हें हर हाल में समय पर किया जाएगा . वैट का भी मुद्दा उठा. वित्त मंत्री ने कहा कि इस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है.

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से आम जनता के मुद्दो पर किया बड़ा सवाल

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि 2014 में केंद्र और झारखंड राज्य दोनों जगह डबल इंजन की सरकार थी। उस समय भाजपा की रघुवर सरकार ने जनता से यह वादा किया था कि धनबाद में गया पुल के पास एक अंडरपास और एक अतिरिक्त फ्लाईओवर का र्निमाण होगा। उसके बाद ना तो रेलवे ने उसपर कोई कदम उठाया और ना ही रघुवर सरकार कैबिनेट से पास हुई योजना धरातल पर उतर पाई।

Lok Sabha Election 2024: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में हुई बैठक, दिए गए ये निर्देश…

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और बुथ कार्यक्रम अंतिम पड़ाव पर है हमारे नगर, प्रखंड अध्यक्ष ने बुथ बनाने कार्यक्रम पूरा कर चुका है अब बुथ कमेटी डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा जो सीधे प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसे सीधे देख सकते हैं।

PM VISHWAKARMA YOJNA : धनबाद रेलवे ऑफिसर्स क्लब में लगाया गया एक दिवसीय कार्यशाला

धनबाद सांसद पीएम सिंह ने मीडिया को बताया कि पी.एम. विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से इसकी घोषणा किए थे। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इसका कुल लागत 1300 करोड रुपए है ।