Saturday, July 27, 2024
Homeधनबादबाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ धरना पर बैठे पीड़ित परिवारों से...

बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ धरना पर बैठे पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, किया जिला प्रशासन से इंसाफ की मांग

न्याय नहीं मिला तो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष होगा प्रदर्शन:संतोष सिंह

धनबाद। रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर विगत 14 दिन से बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ धरना बैठे पीड़ित परिवारों से मगंलवार 12 मार्च को कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के मुखिया अशोक कुमार महतो ने श्री सिंह को मंदिर के नाम पर उनकी जमीन पर कब्जे की पूरी कहानी बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते कहा है कि पीड़ित परिवार बाघमारा के भाजपा विधायक के आतंक से परेशान हैं। इन्हे इंसाफ मिलना चाहिए। हमलोग पीड़ित परिवार के द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन करने यहां आए हैं। मौके पर पहुंचे श्री सिंह ने एसडीओ उदय रजक को स्थिति से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने धनबाद के उपायुक्त माधवी मिश्रा को पत्र लिखकर भाजपा विधायक ढुलू महतो पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने धरना पर बैठे आठ परिवारों के साथ न्याय करने का आग्रह किया है।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद की उपायुक्त भी एक महीला हैं और महिलाओ के दर्द को बखूबी जानती होंगी। झामुमो और कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओ के साथ ज्यादती हम बर्दाश्त नही करेंगे। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ गरीबो की आवाज है। श्री सिंह ने कहा एक तरफ भाजपा राम राज की बात करती है दूसरी तरफ भाजपा के विधायक राक्षस राज बनाए हुए हैं। यहा भी मंदिर के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है। गरीब ग्रामीणो का जमीन और दूकान कब्जा किया जा रहा है। सबसे बड़ी बिडम्बना यह है जिला प्रशासन मौन व्रत में है। सभी अधिकारी एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा अगर पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो कांग्रेस उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने उपायुक्त और एसडीओ धनबाद को इस आलोक मे पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments