DHANBAD : वयोवृद्ध हेल्थ चेकअप कैंप में आश्रम के बुजुर्गों को हुई स्वास्थ्य जांच

बुजुर्गों का बीपी, शुगर एवं इस उम्र में रहन-सहन, खाने-पीने का नियम एवं योग ट्रेनर द्वारा योगासन से खाया गया। लालमणि में हेल्थ चेकअप कैंप में डॉक्टर कलीम अहमद, डॉक्टर वलीउर रहमान, राजेंद्र प्रसाद एवं संजय कुमार और ओल्ड एज होम में डॉ नीलिमा, डॉक्टर जयश्री एवं टीम के अनुसार सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

DHANBAD : BS महिला महाविद्यालय में तंबाकू नियंत्रण पर  कार्यशाला का किया गया आयोजन

BS महिला महाविद्यालय में छात्रों के बीच कार्यशाला का आयोजन का किया गया। इस कार्यक्रम में तंबाकू नियंत्रण विभाग की ओर से विशेष परीचर्चा कर तंबाकू से होने वाले घातक बीमारियों की जानकारी छात्रों के प्रति साझा किया

DHANBAD : धनबाद जिला फुटबॉल लीग: पुलिस लाइन क्लब धनबाद 2-1 से एफसीआरएस क्लब को किया पराजित

सिजुआ स्टेडियम में खेले गए मैच में पुलिस लाइन क्लब धनबाद 2-1 से एफ सी आर एस क्लब को पराजित किया। पुलिस लाइन क्लब के संजय ने दो गोल की जबकि एफ सी आर एस क्लब के एकमात्र गोल पंकज ने किया। निर्णायक की भूमिका राम अयोध्या कुमार, संजय हेंब्रम, प्रदीप नियोगी, बजरंग चौहान ने निभाया।

LOYABAD : एएसआई मनोज कुमार मिश्रा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

एसबीके एसपी सहदेव साहब ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था और थाने में मामला दर्ज हुआ था।एक पक्ष का केस कमजोर करने के लिए एएसआई द्वारा रिश्वत के रूप में पहले 30 हजार रुपए मांगी की गई। बाद में मामला 10 हजार रुपए में तय हो गया.

DHANBAD : भाजयुमो ने जलाया मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी से बचाव के लिए यहां के युवा वर्षों वर्ष परीक्षा की तैयारी करते हैं और अंतिम समय में यह अधिसूचना आती है कि परीक्षा स्थगित कर दी गई।

DHANBAD : धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट की आमसभा (उत्थान) 7 जनवरी को

7 जनवरी 2024 को धनबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आम सभा कोयला नगर के सामुदायिक भवन में कराने का निर्णय लिया गया है

DHANBAD : शूटर अमन सिंह हत्या मामले में धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक को किया गया निलंबित, जेल में बंद दो अपराधी को पुलिस ने लिया रिमांड पर

गैंगस्टर अमन सिंह हत्या के बाद गृह कारा विभाग ने कार्रवाई की है वहीं संयुक्त जांच रिपोर्ट में कहा गया कि 27 नम्बर को मेनसन बरवा धनबाद मंडलकारा के अधिक्षक का संपूर्ण प्रभार दिया गया

DHANBAD : कहां जाएं हम, पापी पेट का सवाल है-फुटपाथ दुकानदारों ने सुनाया हाल

दुकानदारों का कहना है कि उनसे कहा गया था कि उपराष्ट्रपति चले जाएंगे तो दुकानें लगा लेना लेकन अब नगर निगम मनमानी कर रहा है आज पुलिस लाइन के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया श्यामल मजूमदार ने बताया कि हर साल आईएसएम का स्थापना दिवस मनाया जाता है

DHANBAD : पुलिस लाइन के फूटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

धनबाद में पुलिस लाइन के फुटपाथ दुकानदारों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।नगर आयुक्त ना मिलने दिए जाने के बाद फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि बीते कई वर्षों से वे लोग पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे अस्थाई दुकान लगा कर अपना भरण पोषण करते हैं। वहीं पिछले दिनों आईआईटी-आईएसएम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन के कारण धनबाद नगर निगम के द्वारा उन लोगों से चार दोनों के लिए दुकान हटा लेने को कहा गया था। निगम के कहने पर सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान हटा ली।

DHANBAD : दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव का हुआ समापन

इस प्रतियोगिता में डीएवी कोयलानगर, हेहल, गांधीनगर, कांके, नीरजा सहाय, बिष्टुपुर, भरेचनगर, सरिया, झींकपानी, कडरू, चाईबासा, रजरप्पा समेत 30 विद्यालयों से आए हुए कुल 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना का सर्वश्रेष्ठ परिचय दिया। गौरतलब है कि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।