Thursday, September 19, 2024
HomeकतरासCo.Yamuna Sahay Kiye Gaye Yaad || साम्यवादी विचारक, शिक्षक व बिहार कोलियरी...

Co.Yamuna Sahay Kiye Gaye Yaad || साम्यवादी विचारक, शिक्षक व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय संगठन सचिव की मनाई गई पूण्यतिथि

Katras || सीटू नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने बताया कि कतरास क्षेत्र में यूनियन बनाने में यमुना सहाय का बहुत बड़ा योगदान है।जिसे हमलोग नहीं भूल सकते हैं। शिक्षक के रूप में राजनीतिक कार्यशाला चला कर कार्यकर्ताओं को शिक्षित करते थे यमुना सहाय। यमुना सहाय ने मजदूर आंदोलन को योजनाबद्ध तरीके से गति दिया और आंदोलन को सफल कराया।काॅ.यमुना सहाय चेहरा बदल -बदल कर माफिया और मालिक के असमाजिक गिरोहों के लोगों को चकमा देकर मजदूरो को संगठित कर संघर्ष चलाया करते थे। गरीब और मजदूर वर्ग को हक और अधिकार दिलाने में यमुना सहाय का योगदान को सदैव याद किया जाएगा। बैठक को रामबली भुइंया, साजन महतो,रेखा देवी, अशोक बाउरी,हरीश बाउरी, प्रदीप महतो,मिथुन कुम्हार,अमर बाउरी सहित दर्जनों लोग ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

ремонт кондиционеров on 08-10-2023 | विशेष
888starzpa on 05-10-2023
888starzpa on 01-10-2023
888starzpa on 07-10-2023
MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023