Congress Meeting in Dhanbad: संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम के तहत गोविन्दपुर में कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न

Congress Meeting in Dhanbad

Congress Meeting in Dhanbad

Congress Meeting in Dhanbad: संगठन सृजन अभियान के तहत गोविन्दपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

Congress Meeting in Dhanbad: आज दिनांक 26-04-2025 को धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन-2025 कार्यक्रम अभियान के तहत गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक के तौर पर श्री आशिष सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी द्वारा किया गया, जिसमें संगठन को मजबूती देने के कई अहम निर्णय लिए गए।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

नए सदस्यों की सूची का सत्यापन और सौंपा गया जिला अध्यक्ष को

बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी द्वारा गठित 11 सदस्यीय टीम जिसमें 2 उपाध्यक्ष और 9 महासचिव शामिल थे, का पर्यवेक्षक श्री आशिष सिन्हा द्वारा सत्यापन कराया गया और सूची को जिला अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करना था।

धनबाद कांग्रेस अध्यक्ष का संबोधन: संगठन सृजन वर्ष घोषित

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 संगठन सृजन का वर्ष है। उन्होंने नव-निर्वाचित उपाध्यक्षों और महासचिवों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए प्रखण्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करेंगे। श्री सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 40 दिनों तक संविधान बचाओ अभियान चलेगा और 3 मई को राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में धनबाद जिले से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

आतंकी हमले पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हाल ही में पहलगाम में घटित आतंकी घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की विफल नीतियों के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

गोविन्दपुर में फराज अंसारी का कांग्रेस में स्वागत

बैठक के दौरान गोविन्दपुर के कांग्रेस नेता फराज अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्री आशिष सिन्हा ने कहा कि संगठन सबसे बड़ा होता है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इसे मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

संगठन निर्माण के लिए युवाओं को दी गई जिम्मेदारी

प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि गोविन्दपुर प्रखण्ड में संगठन को मजबूत करने के लिए नए युवा साथियों को संगठन में जोड़ा गया है, ताकि प्रदेश और जिला से प्राप्त टास्क को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

बैठक में प्रमुख कार्यकर्ताओं की भागीदारी

बैठक में इरफान खान चौधरी, शरीफ अंसारी, सोनू खान, गुलाम मुन्तका, रामजी सिंह एवं फराज अंसारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सरफुद्धिन अंसारी ने किया। बैठक में नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष सोमर रविदास, मो० तारिक अनवर और महासचिव महेष प्रसाद महतो, मोहसिन अंसारी, मुकेश कुमार दास, रिजवान शाह, ओम प्रकाश दास, हारुन अंसारी, अनिल रविदास, कमलेश सिंह चौधरी, भूषण कुमार रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।