Dhanabd News: विदेश में बैठे ठग ने उपायुक्त का बनाया फर्जी वॉट्सएप अकाउंट, आमजनों को सतर्क रहने का किया अनुरोध

विदेश में बैठे ठग ने उपायुक्त का बनाया फर्जी वॉट्सएप अकाउंट

विदेश में बैठे ठग ने उपायुक्त का बनाया फर्जी वॉट्सएप अकाउंट

Dhanabd News: पुलिस को दी गई है सूचना, ठग के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Dhanabd News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए दक्षिण पूर्व एशिया के लाओस में बैठे किसी ठग ने फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाया है। इसके माध्यम से ठग प्रशासनिक पदाधिकारी सहित अन्य लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास कर रहा है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपायुक्त ने आमजनों को सतर्क रहने और ऐसे ठग के किसी भी झांसे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनाधिकृत फोन नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन, लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित सोशल मीडिया में रिपोर्ट करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें।

ठग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।