
DHANBAD | शहीद मणींद्रनाथ मंडल के 29 वां शहादत दिवस पर मंगलवार को सरायढेला स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सर्वप्रथम शहीद मणींद्रनाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल एवं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो, झारखंड सरकार के सचेतक सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो, एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद पांडे, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन एवं झामुमो वरीय जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह और पूरे परिवार ने संयुक्त रूप से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। वही दूसरी ओर मेमको मोड़ चौराहे पर शहीद मणीन्द्रनाथ मंडल का प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, प्रतिमा अनावरण के मौके के अवसर पर रेखा मंडल ने भावुकता पूर्वक कहा कि अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने गरीबों की आवाज को बुलंद किया। माफियाओं ने उनकी हत्या जरूर की पर उनके विचारों को नही मार सके। उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे।