धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी का मिलन समारोह

दर्जनों महिलाओं ने पूनम देवी के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामासैकड़ो महिलाओं के बीच किया गया कंबल वितरण

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद: बुधवार 24 जनवरी को धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान,धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता कोला-कुसमा,वार्ड संख्या-23 के कोराडीह में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया।कार्यक्रम में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सीता राणा,धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पु कुमार तिवारी एवं महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण में मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी महिलाओं को कांग्रेस पार्टी का पट्टा देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया।धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को धनबाद नगर के सभी वार्डों में मजबूत,सशक्त और धारदार बनाने के लिए धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी दृढ़ संकल्पित है।धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का संकल्प लिया है,आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस अग्रणी भूमिका निभाने का काम करेंगी।आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और कांग्रेस के विचारधारा से लोग जुड़ रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता विफल मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी।आगे नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है।भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में देश के लाखों-लाख लोग जुड़े और राहुल गांधी के यात्रा का समर्थन किया,राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे उठाया था सामाजिक ध्रुवीकरण के खिलाफ आवाज उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही जो आदेश की हकीकत बन गई है उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था।भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से 20 मार्च तक लगभग 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा जो 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है। आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध हैं।कार्यक्रम में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि देश की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,देशहित व जनकल्याणी कार्यों में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय योगदान रहा है,आज मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की स्थिति दयनीय होने के साथ-साथ आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है,केंद्र सरकार की विफलता के कारण देश में महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर है,लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है,मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ चंद पूंजीपतियों के हाथों देश की संपत्ति को गिरवी रखने का काम कर रही है,कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव देश की जनता भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी।मौके पर धनबाद जिला काग्रेस कमिटी के महासचिव सह जिला कार्यालय प्रभारी पप्पु कुमार तिवारी,गुड़िया देवी, रूबी खातून, हेमंती जायसवाल, निवा, नूतन विश्वकर्मा, गीता सिंह, प्रतिभा पांडे, सुनीता निषाद, मुस्कान सिंह, देवंती देवी, मुस्कान खातून,गुड़िया देवी, शोभा देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, संध्या देवी, पुष्पा देवी,अनीता देवी, धारी देवी, चंपा देवी, कुंती देवी, अस्थमा कुमारी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, हिमानी देवी, तारी देवी, आशा देवी, नीतू देवी, संजू देवी, पुतुल देवी, पार्वती देवी, माधुरी देवी, ममता देवी, कविता देवी, विशाखा देवी, रानी देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, वंदना देवी, कालिदा सिंह, सुमित्रा देवी, लता देवी,उषा देवी, काजल देवी, रानी देवी, नानी देवी, झुंपा देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

One thought on “धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी का मिलन समारोह

  1. in the future indicative: “I will/be/.えろ コスプレ” In American its conjugation coalesces with that of /am/ in thefollowing manner: /Present/ I am /Past Perfect/ I had of ben /Present Perfect/ I bin (or ben) /Future/ I will be /Past/ I was /Future Perfect/ (wanting)And in the subjunction: /Present/ If I am /Past Perfect/ If I had of ben /Past/ If I wasAll signs of the subjunctive,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *