Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की सम्मेलन पीरटांड़ में संपन्न, राष्ट्र की...

DHANBAD : अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की सम्मेलन पीरटांड़ में संपन्न, राष्ट्र की आत्मा है हिंदी इसलिए इसका राष्ट्रभाषा होना अनिवार्य

धनबाद : हिंदी भाषा एक महत्वपूर्ण भाषा है राष्ट्र की आत्मा है हिंदी और बिना आत्मा के शरीर का कोई अस्तित्व नहीं।ऐसे में हिंदी को हिंदुस्तान का राष्ट्रीय भाषा होना चाहिए। धनबाद जिले के नक्सल प्रभावित टुंडी प्रखंड के चिरकी मध्य विद्यालय पीर ताल में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हृदय नारायण मिश्र के सम्मान में रखा गया था। दीप प्रज्वलित करके मंगलाचरण स्वस्तिवाचन आचार्य पंडित सुशील कुमार तिवारी एवं विद्वान पंडित दिवाकर पाठक ने की। स्वागत भाषण 26 पुस्तकों के लेखक विद्वान शिक्षाविद भगवत प्रसाद पांडे ने दी।तत्पश्चात माल्यार्पण तथा हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र को पुष्प गुच्छ तथा सॉल ओढ़कर कर तथा माला पहनाकर किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि चुकी हिंदी हिंदुस्तान की मूल भाषा है और यह भाषा सामान्य हिंदुस्तानी के लिए काफी सहज और सुलभ है।इसलिए आत्मा तुल्य इस भाषा को राष्ट्रभाषा हर हाल में बनना चाहिए। हृदय नारायण मिश्र ने कहा कि नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में भी सम्मेलन के लिए इतनी सारी भीड़ एकत्रित होना गर्व की बात है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखंड के द्वारा ऐसा सम्मेलन करने के लिए वह आभारी है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी ने कहा कि देश में राजनेता सांसद विधायक एवं बहुत जन नेता हुए लेकिन यह महत्वपूर्ण कार्य अब तक अधूरा है।जब तक हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं बनती तब तक अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद अपनी सार्थकता पूरा नहीं कर पाएगा।ऐसे में हमें इस मंच से यह संकल्प लेना होगा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा हर हाल में बनाएंगे।
मौके पर उक्त स्कूल के 400 छात्र छात्राएं शामिल रही। जिसकी अध्यक्ष ने भूरी भूरी प्रशंसा की।उसके बाद जय हिंद जय हिंद जय भारत माता गगन भेदी इस ध्वनि से पूरा माहौल गूंज मन हो गया। मंच को गिरिडीह जिला की महिला अध्यक्ष चांदनी तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार पाठक, प्रदेश नेता भगवत प्रसाद पांडेय, प्रदेश सलाहकार डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रदेश संरक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, चतरा जिला अध्यक्ष बर्रे किशोर पांडेय, घुर्येटि प्रसाद दुबे, उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, हजारीबाग सचिव दिवाकर पाठक, गिरिडीह जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश चिरकी ग्राम पंचायत मुखिया सुमन हेंब्रम, चिरकी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल दुबे प्रभारी निर्भय दुबे सहायक शिक्षिका बबीता देवी आदि ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments