
DHANBAD | सांस्कृतिक मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा रांची जगन्नाथपुर में जगन्नाथ महोत्सव 2023 में राज्य स्तरीय कलादल का चयन किया गया जिसमें “अनुभूति एक एहसास” धनबाद अपनी नृत्य नाटिका कृष्ण लीला कत्थक विधा के ऊपर 25 मिनट की प्रदर्शन किया। प्रस्तुति के ततपश्चात संस्था के निर्देशक और कलाकारों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संस्था को विगत 5 वर्ष हो गए , यह संस्था सिर्फ कला के लिये ही नहीं समाजिक कार्यो में भी अपनी रुचि रखने का काम करती है जैसा कि आज दिनांक 25 को संस्था के द्वारा झालदा पश्चिम बंगाल में नेत्र शिविर लगाया गया है। संस्था की सचिव सरसी चंद्रा के निर्देशन में अनुभूति के कलाकार श्रुति चंद्रा, पायल बनर्जी ,स्रोतोंशनि रॉय, देवश्री चक्रबोर्ती, पूनम कुमारी, आस्था आशीष सिंह , रिया पाल एवं श्रुति खवास ने एक शानदार प्रस्तुति दी।
