Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के...

DHANBAD : बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन संपन्न

धनबाद : शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह नगर के मुख्य द्वार पी के रॉय कालेज के पास महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए वीर कुंवर सिंह नगर के वासियों ने भूमि पूजन किया। सुबह 10 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित नवल किशोर तिवारी ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराया। यजमान के रूप में कॉलोनी के अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह पुजा पर बैठे। कॉलोनी के उमेश सिंह ने बताया कि पूरे कॉलोनी के लोगों के आपसी सहयोग विशाल प्रतीमा का निमार्ण कराया जायेगा। पुरे कॉलोनी के तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। बहुत जल्द महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा लगाकर उसका पूरे धूम धाम से अनावरण किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सर्वश्री रासबिहारी सिंह, प्रेम सिंह, नागेश्वर सिंह, विनय सिंह, गोपाल दुबे, रेवती रमण सिंह,निराला जी, विजय दुबे, संजीत सिंह,रमाशंकर तिवारी, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, मनी सिंह, नथुनी सिंह, सतीश सिंह, सुमित पांडेय, संजय सिंह, बबलू सिंह, दिपक सिंह सहित कॉलोनी सभी लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments