Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : पंचम प्रांतीय कला संगम 2023 का राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर...

DHANBAD : पंचम प्रांतीय कला संगम 2023 का राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में होगा आयोजन

15 से 17 दिसंबर को राज्य भर के 50 विद्यालयों से एक हजार बाल कलाकार देंगे विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति

धनबाद : आगामी 15 से 17 दिसंबर 2023 तक धनबाद के अशोक नगर स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में प्रांतीय कला संगम 2023 आयोजित होगा। कार्यक्रम के पूर्व आयोजन समिति की ओर से धनबाद स्थित राजकमल विद्या मंदिर में एक प्रेस वार्ता कर इस आशय की जानकारी दी गई। शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विद्या विकास समिति ने पांचवा प्रांतीय कला संगम का यह मौका एक बार फिर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के अध्यक्ष व बाल कल्याण समिति धनबाद के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रांतीय कला संगम में 50 विद्या मंदिरों के लगभग 1000 की संख्या में बाल कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय स्तर पर हो रही इस प्रांतीय कला संगम की शुरुआत धनबाद से ही हुई थी। उन्होंने बताया कि विद्या भारती कि पूरे झारखंड में 226 विद्या मंदिर है जिसमें 50 विद्या मंदिरों का प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।विद्या विकास समिति झारखंड के पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं संगीत शिक्षा के प्रांत के संयोजक नीरज कुमार लाल ने बताया कि संगीत मन और आत्मा को अनुशासन में लाकर शिष्यों को सम्यक विकास की क्षमता रखता है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्ग में विभाजित रहेगी जिसमें शिशु वर्ग, बाल वर्ग तथा किशोर वर्ग शामिल होंगे।
इसमें कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें व्यक्तिगत गीत, सामूहिक गीत, नृत्य ,वाद्य वादन, एकांकी , चित्रकला, रंगोली, मेहंदी तथा मूर्ति कला जैसे विषयों पर प्रतियोगिता होनी है। इसमें राज्य भर से आए बाल कलाकारों को अपनी प्रतिभा को मंच देने का मौका मिलेगा। राजकमल विद्या मंदिर धनबाद के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर प्रबंधन समिति विभिन्न विषयों को लेकर बैठक कर चुकी है।इस तीन दिवसीय प्रांतीय कला संगम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम जी करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि होंगे क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर पूर्व क्षेत्र विद्या भारती अतिथि राम अवतार नारसरिया, क्षत्रिय मंत्री उत्तर -पूर्व क्षेत्र विद्या भारती एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान अध्यक्ष बल समिति धनबाद होंगे।
प्रेस वार्ता में विद्यालय के मंत्री एवं संयोजक संजीव अग्रवाल एवं विद्यालय के सह मंत्री एवं संयोजक दीपक रूइया राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, विद्या विकास समिति झारखंड के पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं संगीत शिक्षा के प्रांत के संयोजक नीरज कुमार लाल तथा मेजबान टीम राजकमल विद्या मंदिर के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा शामिल थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments