Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD | भाजपा की नीति महिला विरोधी जिसे उखाड़ फेंकना है:सीता राणा

DHANBAD | भाजपा की नीति महिला विरोधी जिसे उखाड़ फेंकना है:सीता राणा

DHANBAD | धनबाद के सरायढेला के वार्ड 23 अंतर्गत लोहारकुल्ही में सोमवार को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव इशानी आचार्या की अध्यक्षता में मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष सीता राणा ने मेरा बूथ मेरी जिम्मेदारी को लेकर दिशा निर्देश दिया ताकि कांग्रेस की विचारधारा जन जन तक पहुंचे। सीता राणा ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति भी संसद में प्रधानमंत्री के साथ बैठता है। नारी शक्ति वंदन विधेयक के नाम पर भाजपा ने महिलाओं को ठगने और गुमराह करने का काम किया। भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। जिसे जनता आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। मौके पर इशानी आचार्या ने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। खास कर महिलाओं को जागरूक बनाने और भाजपा सरकार की नाकामी को बताते हुए कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना है। महिला कांग्रेस आगामी चुनाव में दम से लड़ेगी और धनबाद में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
मौके पर हेमन्ती जयसवाल, रूबी खातून, नूतन विश्वकर्मा, आमना खातून, शकीला खातून, सुनीता देवी, अष्टमी देवी, मीना देवी, देवंती देवी, जिया भगत, लक्ष्मी कुमारी आदि मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments