
DHANBAD | शुक्रवार को लोहार बरवा रोड, आसन डाबर, टुंडी रोड में लालमणि आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आश्रम में आश्रय ले रहे समस्त बुजुर्ग एवं अन्य सेवाकर्ता उपस्थित थे। सभी को बुजुर्गों ने अपना आत्मिक आशीर्वाद दिया।आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा हम तीन दोस्तों स्व. मनोरंजन सिंह स्व. रामजी यादव और मैंने 2006 इस वृद्धा आश्रम की नीव असहाय वृद्ध माताओं पिताओं के के आश्रय एवं सेवा के लिए रखी थी। उस समय आश्रम में महज दो खपड़े के कमरे थे। लेकिन आज स्व. मनोरंजन सिंह, स्वर्गीय रामजी यादव और मेरा संघर्ष प्रयास रंग लाया जिससे आश्रम का विकास, उन्नति और धनबाद वासियों का आश्रम के प्रति खास ख्याल और सेवा बढ़ता ही गया। आज मेरे दोस्त स्व. मनोरंजन सिंह के पुण्यतिथि पर इस महान आश्रम स्थापना रूपी ईश्वरीय कार्य में साथ देने के हार्दिक नमन और मैं महसूस करता हूं कि जितनी ज्यादा आश्रम के वृद्ध माताओं पिताओं की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे उतनी ही उनकी आत्मा को शांति मिलती रहेगी। उन्होंने कहा स्व. मनोरंजन सिंह की स्वर्गीय माता के नाम पर ही लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम रखा गया था। और वर्तमान में 35 माताओं पिताओं का व्यवस्थित ढंग से जीवनयापन आश्रम में खुशी-खुशी हो रहा है और हम बेटो बेटियों के कारण उनके चेहरों पर मुस्कान हैं। सबसे बड़ी बात आश्रम में आश्रय ले रहे बुजुर्ग हम सबो के प्यार इसने आदर की वजह से अब कहीं और जाना नहीं चाहते। इन सब का श्रेय धनबाद के तमाम समाजसेवी संस्थाएं धनबाद प्रशासन, धनबाद पुलिस का ख्याल ख्याल सहायता, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, सीएमपीडीआई, सेल, स्टेट बैंक बैंक ऑफ इंडिया के सीएसआर के तहत विभिन्न उपयोगी मदद, डीएवी स्कूल डी नोबिली स्कूल डीपीएस आईआईटी आईएसएम के प्रबंधन एवं छात्र छात्राएं समेत अन्य धनबाद के सेवाकर्ता सज्जनो एवं बहनो को है। इन सभी को मैं और संपूर्ण आश्रम प्रबंधन हार्दिक नमन करती है। आश्रम के बुजुर्गों का निरंतर ख्याल रखने वाले समाजसेवी ओंकार मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय मनोरंजन सिंह को उनकी पुण्यतिथि में हम समस्त आश्रम प्रबंधन नमन कर श्रद्धांजलि देते हैं। उनके ही प्रयासों संघर्षों से ही असहाय बुजुर्गों का आज आश्रम में सेवा सम्मान हो रहा है। आश्रम के समस्त बुजुर्गों ने स्वर्गीय मनोरंजन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके पत्नी नीतू सिंह आश्रम के सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।
हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें