Dhanbad DC: झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

Dhanbad DC: झरिया मास्टर प्लान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के साथ कोयला मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी श्री हिटलर सिंह तथा प्रबंधक (माइनिंग) श्री सचिन मालपा ने बैठक की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक में झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने तथा सभी गतिविधियों की सख्त निगरानी करने का निर्णय लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए सभी कार्यों को तेजी से पूरा करना है। साथ ही बेलगड़िया, करमाटांड़ एवं कुसुम विहार में शीघ्र एक – एक पुलिस पोस्ट (टीओपी) का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। वहीं बेलगड़िया में इलेक्ट्रिक रिक्शा एवं इलेक्ट्रिक बस चलाने पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बेलगड़िया के शत प्रतिशत निवासियों का राशन कार्ड बनाने एवं उन्हें उज्ज्वला योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया।

बैठक में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक श्री राजीव चोपड़ा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक श्री एमके सिंह, जेआरडीए के सलाहकार श्री डीएन माहापात्रा, मुख्य प्रबंधक (माइनिंग) श्री संजय कुमार, वित्त प्रबंधक श्री अजय भरतिया उपस्थित थे।