Dhanbad DC: संसाधनों का सदुपयोग करें कृषक पाठशाला- उपायुक्त

संसाधनों का सदुपयोग करें कृषक पाठशाला- उपायुक्त

संसाधनों का सदुपयोग करें कृषक पाठशाला- उपायुक्त

Dhanbad DC: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समेकित बिरसा ग्राम-सह-कृषक पाठशाला सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

समीक्षा करने के बाद उपायुक्त ने अलकडीहा, गोविंदपुर एवं टुंडी के कृषक पाठशाला को शीघ्र तैयार करने, उसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने, अपने संसाधनों का सदुपयोग करने तथा कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में 30-30 किसानों को भ्रमण कराकर उन्नत खेती करने का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जल्दी ही जिला मुख्यालय से एक टीम, कृषि पदाधिकारी के साथ सभी केंद्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का आकलन करेगी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुकर, 1000 ब्रायलर चिकन, 500 लेयर चिकन तथा चारा भंडारण कक्ष व मूत्र टैंक के साथ 5 गौवंश रखने के लिए शेड का निर्माण, कृषक पाठशाला में मत्स्य पालन, मशरूम कल्टीवेशन यूनिट सहित अन्य की समीक्षा की।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक झा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।