PRESS CONFERENCE: कांग्रेस के 28 दिसंबर को स्थापना दिवस पर वरिष्ठ एवं निष्ठावान जनों को किया जाएगा सम्मानित

धनबाद: 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह की तैयारी के संबंध में मंगलवार को धनबाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया स्थापना दिवस में वरिष्ठ एवं निष्ठावान कांग्रेसजनो को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री ने कहा उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस अतीत के निवं पर भविष्य के निर्माण पर विचार गोष्ठी करेगी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कांग्रेस कार्यकताओ के बीच अपने कार्यकाल एक वर्ष का रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होने कहा मेरा एक साल संतोष जनक रहा है। स्थापना दिवस समारोह मे अपने पूर्वजो कि कुर्बानी को याद कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती से तेज करेगें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कार्यक्रम स्थापना दिवस समारोह विवाह भवन, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद नगर निगम के समीप होगा। उक्त अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी,कयूम खान, जावेद रजा, जिला परिषद सदस्य राजेश राम,मृत्युंजय सिंह,पंकज वर्मा आलम अंसारी, रामकृपाल गोस्वामी, आदी थें।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “PRESS CONFERENCE: कांग्रेस के 28 दिसंबर को स्थापना दिवस पर वरिष्ठ एवं निष्ठावान जनों को किया जाएगा सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *