
DHANBAD | दिनांक 15/06/2023 को कामरेड एके राय इण्टर कॉलेज बाटबोआ (चंदनकियारी) के प्रांगण में पुर्व सांसद व पुर्व विधायक स्व. कामरेड ए के रॉय जी का 88 वी जंयती सादगी पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप मे कॉलेज के संस्थापक टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा प्रसाद महतो जी उपस्थित हुए थे। श्री महतो ने कहा स्व.राय एक सिद्धांतवादी नेता थे, वे माफियायो के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उन्होंने गरीब मजदूर किसानों के हक के लिए गुंडों से लड़ते रहे। कईओ ने कुर्बानी दी। वे हमेशा सादा जीवन जिए। वे हमेशा हमलोगों के दिल में रहेगें। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से झामूमो के वरिष्ठ नेता चंडी चरण देव,झाकोमयू के वरिष्ठ नेता सपन बनर्जी,गोराचंद महतो, संजय राय, बाबूनाथ महतो,मृत्युंजय गोस्वामी,सुकुमार मुखर्जी,बसंत महतो, सुनील महतो, प्रतोष महतो,निवारण महतो,दिलीप साव, शक्ति पद महतो, शंकर महतो, विक्रम कुमार महतो, जुगनी कुमारी, कविता कुमारी, विश्वजित महतो, बसंत कुमार महतो आदि मौजूद थे।
