
DHANBAD | इनमोसा भवन गोधर, कुसुण्डा के प्रांगण मे केन्द्रीय, क्षेत्रीय एवं विभिन्न शाखा के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों के बीच एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुआ। उक्त बैठक में मुख्य रूप से इनमौसा के केन्द्रीय कमिटी के महामंत्री कुश कुमार, अध्यक्ष एम. पी. चौहान, उपाध्यक्ष अजित सिंह, संयुक्त सचिव यशवंत सिह,एवं संगठन सचिव विजय यादव उपस्थित थे। इन सभी के साथ-साथ सुरक्षा समिति से नागेन्द्र सिंह एवं कुसुण्डा क्षेत्र के सभी इकाइयों के शाखा सचिव एवं अध्यक्ष भी सम्मिलित थे। बैठक कि अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष शंभु पासवान एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव बालेश्वर पंडित ने किया। बैठक में मुख्य रूप से माइनिंग सरदार व ओवरमेन का प्रमोशन का मुद्दा, सुरक्षा व उत्पादन सम्बन्धी, इनमोसा के सदस्यो से जुडी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा मुख्य विषय रहा। साथ ही गोन्दुडिह भुधसान मे दबी महिलाओं के शव को ,जो इनमौसा के रेसक्यू ट्रेंड सदस्य ने जान जोखिम मे डालकर निकाला, उन गौरवपूर्ण कार्य के लिए इनमौसा के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान काफी नये लोग जो इनमोसा के शामिल हुए उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित कर इनमौसा परिवार मे स्वागत के साथ सदस्यता ग्रहण कराया गया।इस बैठक में विभिन्न कोलियरियों के इन्मौसा के सक्रिय सदस्य शामिल रविभूषण कुमार, जितेन्द्र सिंह अध्यक्ष, शिव नारायण भारती ,सतीश कुमार, कंचन दत्ता, संजय कुमार, लब प्रताप सिंह, राजेश चौहान, दिपक कुमार, प्रमोद कुमार, यशवंत कु· सिंह, राजिव कुमार रंजन, विकाश झा ,अम्बुज कुमार मंडल थे।