
DHANBAD | झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन वॉर्ड संख्या 44, 36 बालु गद्दा में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह जी जहां स्थानीय लोग हजारों की संख्या में जुट गए और कांग्रेस पार्टी से उम्मीद और आशा भरी शब्दो से अपने तकलीफ बयां करने लगे जिसमें मुख्य समस्या ठप जलापूर्ति, गंदगी से अंबार नाली, कचड़ो के ढेर से भरी सड़के थी। और जानलेवा प्रदूषण। श्री संतोष कुमार सिंह जी से महिलाओं ने कहा हमारी कोई सुनने वाला नहीं दो महीने से ऊपर हो गए पानी पानी को तरस रहे हैं। कई किलोमिटर जाकर पानी लाना पड़ता है जिससे बच्चे की पढ़ाई बाधित होती है टाइम पर परिवार का भोजन नहीं बना पाते। श्री संतोष कुमार सिंहविचलित हुए और अविलंब संबंधित अधिकारी नगर आयुक्त श्री सत्येन्द्र कुमार जी और जलापूर्ति हेतू झमाडा एसडीओ से बात की जहां एसडीओ ने कल श्री संतोष कुमार सिंह जी के साथ क्षेत्र में खुद चलकर समस्या से अवगत होने की बात कही। श्री संतोष कुमार सिंह जी ने स्थानीय लोगो से कहा की क्या यहां के सांसद इस समस्या से अवगत नहीं है तो उपस्थित महिलाओं ने सांसद का नाम क्या है जानते ही नहीं है कहा आज तक उन्हें देखे ही नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी पर उन्हें पुरा भरोसा है इन्दिरा गांधी के समय से पार्टी के लोग उनके दरवाजे तक आते है आज फिर आपके आने से उनकी याद पुनः आ गई। कांग्रेस पार्टी की बुनियाद ये संघी कभी हिला नही पाएंगे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संतोष कुमार सिंह, संतोष सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, भगत सिंह, पप्पू सिंह, अशोक लाल वर्णवाल, कुंदन मोदक, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, संजीव सिंह, सूरज वर्मा, ओमकार वर्णवाल, सुधीर राम, अशोक वर्मा, बबलू हाड़ी, संजय कुमार, शंकर हाड़ी, जीतेन्द्र पासवान, पवन सिंह, मिनी साव, अजय वर्णवाल, विजय वर्णवाल, अरविन्द सैनी अलोक राज, अंजू देवी, मंजू देवी, राजमणि देवी, पूर्णिमा देवी, डोली देवी, नीलम देवी, लक्षी देवी, चंदा देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, उषा देवी, इंदु कुमारी, सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता थे।