Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | कांग्रेस का जनसुनवाई कार्यक्रम 6 को, स्वास्थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता...

DHANBAD | कांग्रेस का जनसुनवाई कार्यक्रम 6 को, स्वास्थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे शामिल:संतोष कुमार सिंह

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी होगी मंथन

DHANBAD | आज दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आगामी 6 अक्टूबर 2023 को पूर्वाह्नन 11 बजे, झारखंड सरकार के मंत्री सह प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में वेल्फेयर सोसाइटीज हाॅल हाउसिंग कॉलोनी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की गयी है एवं अपराहन 3 बजे, लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह मंडप प्रांगण में धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे एवं प्रभारी बन्ना गुप्ता व जलेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आगे श्री सिंह ने कहा कि बैठक में मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद लोकसभा सहित धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा में संगठन को मजबूत, शसक्त व धारदार बनाने के साथ-साथ संगठन सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023