Saturday, July 27, 2024
HomeधनबादDHANBAD : नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान

DHANBAD : नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान

कड़ाके की ठंड में जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में टुंडी एवं निरसा प्रखंड में भ्रमण

धनबाद/टुंडी:बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का रामगढ़ में आगामी तीन फरवरी को आयोजित होने वाली नीतीश जोहार कार्यक्रम की सफलता के लिए गुरुवार को कड़ाके की ठंड में भी जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्वी टुंडी के सुंदर पहाड़ी तथा निरसा प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। श्री सिंह ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर हौसला अफजाई किया। उक्त मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, पूर्वी टुंडी के प्रखंड अध्यक्ष शिशिर कुमार दा, उपाध्यक्ष अक्षय सिन्हा, निरसा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, जिला सचिव मुन्ना सिंह, देवेन कुंभकार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments