Dhanbad News: 64वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, तीनों वर्ग के बीच सेमीफाइनल मैच का आयोजन

64वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

64वां सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्टेडियम में आज दूसरे दिन 64वां अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक एवं अंडर 15 बालक तथा अंडर 17 बालिका वर्ग के बीच सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया। शनिवार को सभी वर्गों के फाइनल मैच का आयोजन होगा।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इसमें तीनों समूह में फाइनल जीतने वाली टीम को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

आज जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार ने सेमीफाइनल खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

वहीं श्री उदय मिश्रा, श्री सुरेश किस्कू, श्री धनपति, श्री सूदन कुमार, श्री तापस कुमार तथा श्री संतोष कुमार निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थे।

मौके पर वरिष्ठ शिक्षक श्री हरेंद्र गुप्ता, विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक, झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के एपीओ श्री अशोक कुमार पाण्डेय, श्री शंभूनाथ मिश्रा, श्री दिलीप कुमार, श्री राजू साव सहित विभिन्न प्रखंडों के बीपीओ इत्यादि मौजूद थे।