Dhanbad News: आमझर पंचायत में JMM Welcome Ceremony का आयोजन, 23 पंचायत प्रतिनिधियों ने की भागीदारी

आमझर पंचायत में JMM Welcome Ceremony का आयोजन

आमझर पंचायत में JMM Welcome Ceremony का आयोजन

Dhanbad News: झामुमो पंचायत पदाधिकारियों ने एकजुटता का दिया संदेश

Dhanbad News: शुक्रवार को आमझर पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 23 पंचायतों के अध्यक्ष और सचिव समारोह में शामिल हुए और संगठन को मजबूती देने पर चर्चा की गई। यह आयोजन संगठन की जमीनी पकड़ को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली की अध्यक्षता, निर्मल रजवार ने संभाला संचालन

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रखंड सचिव निर्मल रजवार ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियाँ और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से दिखा संगठन का दम

समारोह में झामुमो के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ईश्वर मरांडी, भुवन रवानी, शेख खातिर, रमेश महतो, कादिर, अशोक मोहली, सोनाराम हांसदा, त्रिलोचन महतो, सुदाम रजवार, विकास महतो, इमरान भारती, राजेश हेंब्रम सहित बाबर खान, देवी लाल मांझी, समरेश सिंह, रविलाल हेंब्रम, श्याम लाल टुडु, संजय बाउरी, भीम टुडु, सरफूदीन अंसारी, रंजीत रजवार, परमेश्वर हेंब्रम, कमलेश सिंह, धीरज सिंह और युधिष्ठिर महतो जैसे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी।