Dhanbad News: डीडीसी ने दिया सर्वे कराकर सभी तालाबों की सूची 15 दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश

डीडीसी ने दिया सर्वे कराकर सभी तालाबों की सूची 15 दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश

डीडीसी ने दिया सर्वे कराकर सभी तालाबों की सूची 15 दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अमृत सरोवर फेस 2 को लेकर आज उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले में जीर्णोद्धार की जरूरत वाले सभी तालाब के सर्वेक्षण को लेकर बैठक की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उप विकास आयुक्त ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जल संरक्षण के लिए जिला में सरकारी भूमि पर निर्मित सामुदायिक सिंचाई तालाबों का जिर्णोद्धार, मत्स्य पालन के लिए सामुदायिक तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों के जिर्णोद्धार की आवश्यकता है।

इसके लिए उन्होंने सर्वे कराकर प्रखंड, पंचायत, ग्राम एवं तालाब का नाम, तालाब का प्रकार, रकवा, खाता एवं प्लॉट नंबर सहित तालाब का जियो टैग फोटो 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी तथा तकनिकी विशेषज्ञ जलछाजन को दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, डीआरडीए के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री मनोज कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।