Dhanbad News: डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को पंद्रह हज़ार की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार

पंद्रह हज़ार की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार

पंद्रह हज़ार की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने किया गिरफ्तार

Dhanbad News: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) धनबाद ने गुरुवार को डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।एसीबी की इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मी सकते में आ गए।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

एसीबी के पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार ने बताया कि वादी वीर बहादुर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई।वादी का म्यूटेशन (दखिल-खारिज) आवेदन अंचल कार्यालय से रिजेक्ट हो गया था जिसके खिलाफ उन्होंने डीसीएलआर कार्यालय में अपील की थी।
शिकायत में आरोप था कि अपील से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने और आदेश पारित कराने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार पंद्रह हजार की रिश्वत की मांग की है।शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए जिसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया और आरोपी को उसके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।