Dhanbad News: धनबाद के युवा पत्रकार नीरज कुमार का निधन–पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

धनबाद के युवा पत्रकार नीरज कुमार का निधन

धनबाद के युवा पत्रकार नीरज कुमार का निधन


Dhanbad News: धनबाद के चहेते और जुझारू युवा पत्रकार नीरज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार की अहले सुबह उन्होंने एसएनएमएमसीएच अस्पताल, धनबाद में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पत्रकारिता के जुनून और समर्पण में कभी कोई कमी नहीं आने दी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

नीरज कुमार ने न केवल खबरों की दुनिया में अपनी कलम की धार से पहचान बनाई, बल्कि हाल ही में आयोजित प्रेस क्लब के फैंसी क्रिकेट मैच में भी उन्होंने एक योद्धा की तरह खेलते हुए चौकों-छक्कों की बारिश की थी। लेकिन जीवन की इस कठिन लड़ाई में वे मौत से जंग हार गए।

उनके निधन से धनबाद पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नीरज की कर्मठता, व्यवहारकुशलता और जज्बा हमेशा पत्रकारों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
आज स्वर्गीय नीरज की आत्मा के शांति के लिए धनबाद प्रेस क्लब के अनेक सदस्यों के अलावा प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष शरद चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष अमर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिन चंदन पाल, सचिव राममूर्ति पाठक, सचिव विक्की प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया पांडे, गोपाल प्रसाद, शुभम संदेश के संपादक दीपक अम्बष्ट एवं शहर के अन्य गण मान्य लोगों मैं उनके शव यात्रा में शामिल होकर तेली पाड़ा स्थित श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार कार्यक्रम संपन्न किया। सभी लोग श्मशान घाट पर स्वर्गीय नीरज कुमार के मृदु भाषीता, एवं कर्मठता की भूरी भूरी प्रशंसा करते दिखे।
धनबाद प्रेस क्लब कमेटी ने बताया कि नीरज कुमार का इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता जगत में एक अपूरणीय क्षति है। एक