Dhanbad News: जेएलकेएम महिला जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार

जेएलकेएम महिला जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार

जेएलकेएम महिला जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार

Dhanbad News: गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम मंडरो में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे व संचालन पंचायत महामंत्री सीमा राय ने किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

मौके पर सैकड़ो महिलाएं ने अपने समस्या से पार्टी जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। कुछ समस्या का निराकरण साथ ही साथ ऑन द स्पॉट किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा दर्जनों समस्याओं का आवेदन जिला कमेटी को प्राप्त हुआ। जिला महिला अध्यक्ष डिंपल चौहान ने कहा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा 24 घंटे जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए संकल्पित है साथ ही भ्रष्टाचार व शोषण मुक्त नव झारखंड का निर्माण करना हमारा लक्ष्य इसे देखते हुए धनबाद जिले में जगह-जगह जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है.

लोगों के समस्याओं का समाधान भी।मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सद्दाम हुसैन, युवा मोर्चा के केंद्रीय सचिव चंदन महतो, कंचनपुर पंचायत महामंत्री सीमा राय , झुनकी देवी, माला देवी फुचू देवी गीता देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, माया देवी, मोती देवी, झालू देवी आदि सैकड़ो महिलाएं शामिल थे।