Dhanbad News: मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराई गई कान की मशीन

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराई गई कान की मशीन

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराई गई कान की मशीन

Dhanbad News: दिव्यांग बच्ची के माता-पिता ने माननीय मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Dhanbad News: तोपचांची प्रखण्ड के खरियो बस्ती निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग बच्ची सौम्या कुमारी हेतु कान की मशीन की मांग माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ट्विटर(X) के माध्यम से की थी। इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री ने धनबाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन को अविलंब संज्ञान में लेने हेतु निर्देशित किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने वर्णित मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सम्बंधित बच्ची को अविलंब कान की मशीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त के निर्देशानुसार सौम्या कुमारी को उनके घर जा कर कान की मशीन उपलब्ध करा दी गई। इसके अलावा उपायुक्त ने बच्ची को शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रखंड के रिसोर्स टीचर को घर जाकर शिक्षा मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया।

इस मामले में सौम्या के माता पिता ने माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्वीट करने के कुछ घण्टे के अंदर ही इस मामले में संज्ञान लिया गया जो कि सराहनीय है। साथ हीं उन्होंने बताया कि बच्ची को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ भी झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ हीं उन्होंने उपायुक्त श्री आदित्य रंजन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला की टीम ने 2 घण्टे के अंदर हमारी मांगों को पूरा की यह प्रसंशनीय है।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनिता कुजूर, एसएमपीओ सुश्री विनीता कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, सीडीपीओ तथा महिला पर्यवेक्षिका मौजूद रही।