Dhanbad News: पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद अव्वल, मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद अव्वल, मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद अव्वल, मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

Dhanbad News: धनबाद की उपलब्धि पूरे झारखंड राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी

Dhanbad News: पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आज रांची स्थित होटल चाणक्या बीएनआर में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 1.0 (पंचायत उन्नति सूचकांक) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय प्रसार कर्यशाला में धनबाद जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर रहा। धनबाद को स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की उपस्थिति में जिले को यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इससे धनबाद की पंचायत व्यवस्था को राज्य स्तर पर विशेष पहचान मिली।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह सफलता जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह के कुशल नेतृत्व, सक्रिय जनप्रतिनिधियों और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास का प्रतिफल है।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने कहा कि यह सम्मान धनबाद जिले के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीण जनता की भागीदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेही और जनकल्याणकारी बनाना है।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न मापदंडों पर चर्चा की और आगे की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि धनबाद की यह उपलब्धि पूरे झारखंड राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।