Dhanbad News: आमंत्रण विवाह स्थल, धईया में सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा के उल्लेखनीय प्रयासों से रविवार को दहेज रहित 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह गायत्री विधि से संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी, बीसीसीएल के पर्सनल डायरेक्टर मुरली कृष्ण रमैया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, श्वेता किन्नर, सुनैना किन्नर, संगीता सिंह,रेनू शरण, प्रदीप सिंह, रवि शेखर शिव शंकर गुप्ता बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के गोपाल भट्टाचार्य वरवधू को आशीर्वाद देने पहुंची।
सावित्री देवी ने संस्था के तमाम सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और संस्था को मोमेंटो प्रदान किया। उदय प्रताप सिंह ने एक पंख एक नई दिशा का 11 कन्याओं का विवाह प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्य बताया।इस 11 जोड़ों के विवाह समारोह के सैकड़ों लोग गवाह बने। 11जोड़ों के विवाह से पूर्व सभी दूल्हों की बारात टोटो पर निकली। विवाह स्थल में पहुंचने के उपरांत समधी मिलन हुआ और फिर विवाह स्थल पर जयमाला रस्म पूरी की गई।
संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताया कि संस्था की तमाम महिला सदस्य इस आयोजन की तैयारी पिछले दो माह से कर रही थीं।26 मई को सभी 11 वरवधू को शादी के कपड़े वितरित किए गए और शादी से एक दिन पूर्व मेहंदी की रस्म और लेडिज संगीत कार्यक्रम हुईं।उन्होंने बताया शादी के बाद वरवधू को गृहस्थी बसाने के सभी सामान उपहार स्वरूप देकर विदाई दी जाएगी।
कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह से समाज में तिलक रहित विवाह के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग भी वरवधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। शादी संपन्न होने के जोड़ों का विदाई का पल बहुत ही भावुक पूर्ण था इस नेक और पुण्य कार्य कों सफल बनाने मे संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद, उपाध्यक्ष नम्रता गुप्ता , गायत्री गुप्ता, सुधा गुप्ता, रेखा गोयल, बबिता सिंह,रंजना सिंह,कल्पना रंजन, नीतू मुस्कान, सुशीला ओझा,पूनम सिंह मनीष गुप्ता,शशि शेखर गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।