Dhanbad News: साहू समाज महिला संगठन ने आयोजित किया सावन महोत्सव

साहू समाज महिला संगठन ने आयोजित किया सावन महोत्सव

Sahu samaj Women

Dhanbad News: साहू समाज महिला संगठन के तत्वावधान में रविवार को मनईटांड़ स्थित साहू धर्मशाला में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद दुलू महतो की
धर्मपत्नी सावित्री देवी उपस्थित हुई। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक नृत्य ग्रुप व एकल, गायन, रैंप वाक का आयोजन किया गया। इसमें दो कैटिंगरियां 40 वर्ष से ऊपर व दूसरा 40 वर्ष से कम में बांटा गया था। दोनों कैटेगरीयों में से एक सावन क्वीन बनी। महोत्सव में समाज की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने भरपूर आनंद लिया।अध्यक्ष रीना साहू ने बताया कि कार्यक्रम का उ‌द्देश्य महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को उनकी प्रतिभाओं का आभास कराना है। सभी के लिए लजीज व्यंजन का व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में
उपाध्यक्ष नीतू साहू, कोषाध्यक्ष गीता देवी, पम्मी साहू, सीता साहू, प्रीति गुप्ता, आर्ची साहू, बबीता देवी, कुंती देवी, मौना देवी, सुधा देवी, मिनी देवी, पुतुल देवी, श्वेता भारती, रूपा देवी, अर्पण साव ज्योति देवी, इंदु देवी, रीना देवी आदि शामिल थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp