Dhanbad News: शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Dhanbad News: 06 जुलाई 2025 दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के 06 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिनोद नगर के मनोकामना मन्दिर मे पहले चरण का निःशुल्क कम्प्यूटर द्वारा नेत्र जांच – श्रेष्ठ नेत्रालय के सहयोग से और खून जांच – अपोलो लैब के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

स्वास्थ्य जांच डॉक्टर पी सी एल दास एवं श्री प्रभात बक्शी के द्वारा तथा डॉक्टर प्रभात कुमार वर्मा जी के द्वारा होमियोपैथी का उपचार कर शिविर में सैकड़ों लोगों के साथ मुख्य अतिथि धनबाद विधायक लोकप्रिय राज सिन्हा जी भी उपस्थित होकर स्वास्थ लाभ लिये। इस कार्यक्रम में सभी के लिये शुद्ध पेयजल के साथ अल्पाहार का पैकेट और चाय की व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा किया गया था। स्वास्थ शिविर में भारी संख्या में विनोद नगर, अंबेडकर नगर, बालाजी नगर, महावीर नगर और प्रोफेसर कॉलोनी तथा मनईटांड़ से लोग आकर शिविर का लाभ लिये।

कार्यक्रम को सफल करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शशि लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश अम्बष्ट, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर पी सी एल दास, जिला महासचिव बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, जिला कोसाध्यक्ष राजीव कंठ के अलावे विकास कुमार, सुनील आनंद, प्रभात बक्शी, संदीप लाला, विजय लाल, कृष्ण कुमार सिन्हा, अनिमेष शुभम, श्रीमती पुष्पा सिन्हा, श्याम वर्मा, पप्पू वर्मा, पिंकू वर्मा, विजय सिन्ह , प्रभात सिन्हा, बिधुत वर्मा श्रेष्ठ नेत्रालय के रमेश तिवारी जी के साथ उनकी पूरी टीम एवं अपोलो से बिट्टू लाला साथ ही मनोकामना मंदिर के पुजारी जी एवं पूरी समिति आदि के साथ काफी लोग थे। अंत मे राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा किये।
ट्रस्ट के दूसरे चरण कल दिनांक 07 जुलाई 2025 को धनबाद रेलवे स्टेशन पर संध्या 06 बजे से असहाय एवं भूखे दरिद्रनारायण को भोजन वितरण ट्रस्ट परिवार के द्वारा स्थानीय रोटी बैंक के सहयोग से किया जायेगा।